प्रमाण सागर महाराज के चातुर्मास की कलश स्थापना 21 जुलाई को, निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

प्रवचन समय:- प्रतिदिन प्रात: 8:35 बजे से 9:20 बजे तक

शंका समाधान:- शाम 6:20 बजे से 7:20 बजे तक

स्थान:- मोहता भवन, जँजीरवाला चौराहा ,इंदौर

इंदौर, 20 जुलाई 2024

7724038126

भावना योग और शंका समाधान प्रवर्तक मुनि श्री प्रमाणसागर का संसघ चातुर्मास 21 जुलाई को कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होगा। इसके बाद चार महीने महाराज श्री एक निर्धारित परिधि से बाहर विहार नहीं कर सकेंगे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि रविवार को दोपहर 12:30 बजे समवशरण मंदिर से जैन धर्मालंबी कलश शोभा यात्रा निकालेंगे जो अभय प्रशाल,जँजीर वाला चौराहा पहुंचेगी। यहाँ दोपहर 2 बजे मंगल कलश स्थापना होगी।साथ ही इस दिन मुनिश्री 108 संधानसागर महाराज के दीक्षा दिवस भी है।

21 जुलाई 2024 रविवार के कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:-

भव्य चातुर्मासिक कलश शोभायात्रा


समय :- दोपहर 12.30 से
स्थान :- समवशरण मंदिर से अभय प्रशाल,जँजीर वाला चौराहा


भव्य मंगल कलश स्थापना


समय :- दोपहर 2.00 बजे से
स्थान :- अभय प्रशाल,जँजीर वाला चौराहा


ड्रेसकोड -पुरुष सफेद वस्त्र ,महिलाएं लाल चुंदड़ी
आयोजक:-धर्म प्रभावना समिति
निवेदक :-सकल जैन समाज,इंदौर

क्या होता है चातुर्मास ?

चातुर्मास यानि चार महीने एक ही स्थान पर रहना। चूंकि वर्षा ऋतु में सूक्ष्म जीव-जंतुओं की उत्पत्ति होती है। विहार में इन जीव जंतुओं के पैर के नीचे आने की आशंका होती है, इसलिए जीव हत्या से बचने और अहिंसा का पालन करने जैन साधु वर्षा ऋतु के चार महीने एक ही स्थान पर रहते हैं और एक निर्धारित परिधि में ही भ्रमण कर सकते हैं।

अशोक डोसी एवं नवीन गोधा ने बताया कि इंदौर जैन समाज को लंबे समय से प्रमाण सागर महाराज की प्रतीक्षा थी, और हमारा सौभाग्य इतना है कि एकसाथ 4 महीने का लाभ मिलने जा रहा है।

चातुर्मास में होंगे विशेष कार्यक्रम

भावना योग में सम्पूर्ण इंदौर हो सकता है शामिल

चातुर्मास में सभी वर्गों के लिए विशेष आयोजन होंगे। खासकर युवा वर्ग के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर क्रैश कोर्स के रूप में होगा। बच्चों, महिलाओं, नवदम्पतियों व बुजुर्गों के लिए भी विशेष आयोजन होंगे। प्रमाण सागर महाराज का भावना योग विश्व विख्यात है। यहाँ भी भावना योग शिविर का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होगा जो सम्पूर्ण इन्दौर के लिए होगा। ये आयोजन त्रिदिवसीय होंगे, जो शिविरार्थियों के जीवन निर्माण में सहयोगी होगे। दसलक्षण के पर्व पर 10 दिवसीय श्रावण संस्कार शिविर का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश के हजारों श्रावक श्राविक भाग लेंगे। समय-समय पर विशेष प्रवचन मालाएँ आयोजित होगी।

प्रमाण सागर के प्रवचन हर वर्ग के लिए

मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन व मनोज कासलीवाल एवं हर्ष जैन ने बताया कि मुनिश्री जैन संत है, लेकिन उनके प्रवचन जन सामान्य के लिए होते हैं । वे रामायण व गीता जैसे ग्रन्थों पर बहुत विशेष और मार्मिक प्रवचन देते हैं। आम समाज अनुरोध पर शीघ्र ही रामायण व गीता पर प्रवचनमालाएं की जाएगी।

रानी डोसी व अनामिका बाकलीवाल ने बताया कि सम्पूर्ण इंदौर में मुनिश्री के चातुर्मास को लेकर जबरदस्त उत्साह है। मुनी श्री के सभी कार्यक्रम बच्चों, युवाओं, महिलाओं के लिए विशेष रूप से होंगे, उनसे जुड़ने के लिये महिलाओं के लिये महिला सम्मेलन के साथ ही संपूर्ण चर्तुमास के दौरान आने वाले त्यौहार व विशेष दिवस पर विशेष कार्यक्रम भी होंगे। प्रतिदिन प्रातःकालीन प्रवचन व सायं कालीन शंका समाधान नियमित रूप से होंगे। विशेष कार्यक्रम 21 जुलाई को दोपहर 2 बजे से अभय प्रशाल ग्राउंड पर चर्तुमास कलश स्थापना का वृहद आयोजन होगा जिसमें देश के हजारों श्रावक उपस्थित होंगे।

संघ में मुनिश्री प्रमाण सागर के साथ मुनिश्री निर्वेग सागर , मुनि श्री संधान सागर भी विराजित हैं। साथ ही 5 क्षुल्लक महाराज भी विराजमान हैं।

आयोजकों का आव्हान- प्रमाण सागर महाराज के प्रवचन और शंका समाधान में सभी इंदौरी लें लाभ

आयोजकों ने समस्त इन्दौर से आव्हान किया है कि प्रतिदिन के जो प्रवचन प्रातः 8 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होकर 9 बजकर 25 मिनट तक चलते हैं साथ ही संध्या कालीन विशेष प्रोग्राम शंका समाधान 6 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक होता है, इसमें समस्त व्यक्ति अपनी समस्याओं का एवं शंकाओं का त्वरित समाधान के लिए गुरुदेव प्रमाण सागर जी महाराज से अपनी शंका, समस्या का तुरंत निराकरण का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस विशेष आयोजन में सम्मिलित होकर अपने जीवन में बदलाव का सूत्रपात कर सकते हैं।

पत्रकारवार्ता में मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन, मुकेश पाटोदी, आनंद गोधा, धर्मेन्द्र सिम्काम, जेनेश झांझरी, पवन सिंघई, सुनिल बिलाला, योगेन्द्र सेठी, राकेश गोधा, होलासराय सोनी आदि प्रमुख उपस्थित रहे।