इंदौर, 06 अगस्त 2024

7724038126

इंदौर में आज कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय पर जंगी प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय इंदौर निगम निगम में भ्रष्टाचार पर हल्ला बोला। कांग्रेस ने नीट परीक्षा लीक, मध्य प्रदेश में हुए कथित नर्सिंग घोटाला, इंदौर नगर निगम द्वारा बढ़ाया गया संपत्ति कर, जल कर, देश में किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने जैसे मुद्दों को मंच से उठाया। प्रदर्शन के बाद जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय की ओर ज्ञापन देने बढ़े तो सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने उन पर वाटर कैनन चलाई और हल्के बल का प्रयोग किया। पुलिस की इस कार्यावाही में एक कांग्रेस कार्यकर्ता को मामूली चोट भी लगी है। साथ ही दो पत्रकार साथी सनी और डगलस को भी चोट लगी है। डगलस के सर में गंभीर चोट बताई जा रही है। https://newso2.com/indore-congress-protest-injuries-media-workers-police-miscommunication

दो दशक से सत्ता से बाहर कांग्रेस दिखी एकजुट

बीते दो दशक से प्रदेश और स्थानीय सत्ता से बाहर कांग्रेस इस प्रदर्शन में एक जुट दिखी। कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है उसकी बड़ी वजह भीतरी गुटबाजी बताई जाती है लेकिन आज के इस आंदोलन में सभी गुट एक दिखे। प्रदर्शन में जहां प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, अरुण यादव, कांग्रेस से हाल ही में बहाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा, सदाशिव यादव, कृपा शंकर शुक्ला संतोष गौतम, राकेश सिंह यादव, नीलाभ शुक्ला और कई नेता मंच साझा करते नजर आए तो वहीं पोस्टरों पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडगे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार और अन्य नेता भी दिखाई दिए। संदेश साफ है कि कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों ने इंदौर पहुँचकर कांग्रेस को आंदोलन के लिए प्रशिक्षित किया था, उसी वजह से कांग्रेस एक जुट दिखी। साथ ही प्रदर्शन स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से स्थानीय नेताओं के होर्डिंग, पोस्टर लगे थे वहीं आयोजन स्थल पर नेताओं के समर्थक अपने अपने दलों में अपने अपने नेता के जयकारे लगाते नजर आए।

बीते एक दशक में यह पहली बार है जब चुनावी आम सभाओं से अधिक भीड़ इस प्रदर्शन में दिखी। प्रदर्शन में पहुंची महिलाओं ने बताया कि वे शासन और प्रशासन से बहुत परेशान हैं। उनकी विधवा पेंशन बंद हो चुकी है। घरों में गंदा पानी आ रहा है। एक कमरे के मकान में हजारों का बिजली का बिल आ रहा है। राशन के अनाज की भी मात्रा कम कर दी गई है। बेरोजगारी चरम पर है। घर खर्च चलाना दुश्वार हो गया है। इन्हीं सब समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। देखें वीडियो : https://www.facebook.com/100063804135297/videos/292224863947549

खबर अपडेट हो रही है

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।