10 अगस्त 2024

आज दिन भर भारत के कारोबारियों और आम जनमानस के बीच चर्चाओं में रहे हिंडनबर्ग रिसर्च ने देर रात एक खुलासा किया है। इस खुलासे में हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया है कि भारतीय नियामक SEBI चीफ और अडानी ग्रुप के बीच connection है। हिंडनबर्ग ने यह सनसनीखेज कथित खुलासा whistle blower से मिले दस्तावेजों के आधार पर किया है। विसिल ब्लोवर ने दावा किया है कि जिन ऑफ शोर संस्था का इस्तेमाल अडानी मनी साइफनिंग स्कैंडल में हुआ, उसमें SEBI के अध्यक्ष माधवी पुरी बूच की हिस्सेदारी थी। इससे पहले अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने X पर एक पोस्ट में लिखा था, भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार | आरटीआई कार्यकर्ता | राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, UNI से जुड़े। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta और NewsO2.com से जुड़े। निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।