इंदौर, 19 सितंबर 2024 (न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126।

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा एक देश एक चुनाव (One Nation, One Election) के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद एक बार फिर यह बहस छिड़ गई है कि क्या भारत में व्यावहारिक रूप से एक देश एक चुनाव संभव है ? क्या भारत के पास इतनी प्रशासनिक मशीनरी मौजूद है क्योंकि वर्तमान परिदृश्य में चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधान सभा का…कई चरणों में आयोजित होता है, फिर यदि सदन में एक देश एक चुनाव का  प्रस्ताव पास हो जाता है तो देश की 543 लोक सभा सीटों और सभी राज्यों की कुल 4130 विधान सभा सीटों पर एक साथ चुनाव कराना संभव हो पाएगा ? गुरुवार को इंदौर पहुंचे राज्य सभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने क्या कहा ? आइए सुनते हैं….

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *