16 से 18 अक्टूबर तक प्रखंड स्तर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अनेकों कार्यक्रम होंगे

इंदौर, 16 अक्टूबर 2024 (न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126।  विश्व हिंदू परिषद द्वारा 16 अक्टूबर 2024 से महर्षि वाल्मीकि जयंती के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आरंभ किया गया। यह कार्यक्रम 16 से 18 अक्टूबर तक प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में अनेकों आयोजन होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता संयोजक मुकेश चौधरी और विभाग संयोजक तन्नू शर्मा ने भगवान वाल्मीकि के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया।

मुख्य वक्ता के रूप में मुकेश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को महर्षि वाल्मीकि के द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत के सभी पूजनीय संतों और महापुरुषों ने संपूर्ण हिंदू समाज के कल्याण हेतु कार्य किया है। इसलिए, सभी जाति और बिरादरी के लोगों को उनका जन्म उत्सव मिलकर मनाना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज को जीवन के मूल्यों के प्रति सदैव प्रेरणा मिलती है।

विहिप के विभाग संयोजक तन्नू शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का मुख्य उद्देश्य सामाजिक, धार्मिक और हिंदुत्व के संवर्द्धन के लिए हुआ है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संगठन इस पवित्र लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से जागरूक और निष्ठावान है।

प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि इस वर्ष अक्टूबर माह में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शहर में एक व्यापक संदेश देने वाला होगा। इसके अंतर्गत सेवा बस्ती क्षेत्रों में तीन दिवसीय धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक समानता लाने के लिए जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकेश चौधरी, तन्नू शर्मा, रमेश चौकसे, विनोद प्रजापत, गन्नी चौकसे, रवि चौकसे सहित बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं समाज प्रमुख मौजूद रहे।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *