अगली सुनवाई 16 मार्च को इंदौर हाईकोर्ट में
UPDATE:-
इंदौर, 23 फरवरी 2026: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद में 23 फरवरी को मामले की सुनवाई करते हुए निर्णय दिया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) की सर्वे रिपोर्ट की प्रति सभी पक्षों को प्रदान की जाये। तथा आपत्ति, सुझाव एवं मत प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। अगली सुनवाई 16 मार्च 2026 को इंदौर में निर्धारित की गई है।
