भाजपा कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर पौधारोपण अभियान

इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा जावरा कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

मिश्रा ने बताया कि 23 जून को पार्टी के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सघन पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में प्रत्येक बूथ पर 11 पौधे रोपे जाएंगे और बलिदान दिवस से जुड़े विचार जन-जन तक पहुंचाए जाएंगे।

25 जून को आपातकाल के काले अध्याय की याद में विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे

बैठक का संचालन नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे ने किया और आभार महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने माना।

बैठक में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर महामंत्री संदीप दुबे, श्रीमती मुद्रा शास्त्री, हरप्रीत सिंह बक्शी, श्री महेश जोशी, ईश्वर बाहेती, श्रीमती दीप्ति हाड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।