आजादी के बाद पहली बार मिलेगी सुविधा
इंदौर, 19 मार्च (न्यूज़ओ2) पश्चिम रेलवे के इंदौर मंडल ने पीथमपुर से धार रेलवे स्टेशनों के बीच नई बड़ी रेल लाइन के निरीक्षण और ट्रायल रन को लेकर जन सूचना जारी की है। यह पहल लंबे समय से रेलविहीन रहे धार शहर को पहली बार रेल सुविधा से जोड़ने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
सूचना के अनुसार, 23 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे के बीच इस सेक्शन में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रायल रन किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान पीथमपुर-धार रेल लाइन के आसपास न जाएं, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रायल रन परियोजना के अंतिम चरण का हिस्सा है और इसके सफल होने के बाद धार शहर को नियमित रेल सेवा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।
