ब्रेकिंग न्यूज
इंदौर, 15 मार्च 2026
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो गया। प्रारंभिक जानकारी अनुसार चुनाव में कुल 734 मतदाताओं में से 633 मत पड़े, जो लगभग 86.24 प्रतिशत मतदान है। जैन समाज के इतिहास में इसे रिकॉर्ड वोटिंग के रूप में देखा जा रहा है।
अध्यक्ष पद के लिए इस बार सीधा मुकाबला दिलीप पाटनी और आनंद गोधा के बीच रहा। बड़ी संख्या में समाजजनों ने मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
दरअसल, बीते कुछ वर्षों से जैन समाज दो धड़ों में बंटा हुआ है। हाल ही में दोनों गुटों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए विनय बाकलीवाल को बिना चुनाव अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय का एक वर्ग ने विरोध करते हुए अलग से निर्वाचन कराने की घोषणा की थी।
दिलचस्प बात यह रही कि विनय बाकलीवाल समर्थक और पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने भी इस चुनाव में पहुंचकर मतदान किया।
फिलहाल मतदान प्रक्रिया पलासिया स्थित उदासीन आश्रम ने पूरी हो चुकी है और मतगणना व परिणाम को लेकर समाज में उत्सुकता बनी हुई है
खबर अपडेट हो रही है…

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।