इंदौर, 15 जनवरी 2025,(न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126:  शासकीय स्वशासी दंत चिकित्सालय में वार्षिक उत्सव ‘ईनारा’ पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस उत्सव में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम है। बुधवार को विद्यार्थियों के लिए फेस पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्टाफ और विद्यार्थियों के बीच हुए वालीबॉल और क्रिकेट मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन मुकाबलों में स्टाफ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘ईनारा’ की संयोजक डॉ. प्रशांति रेड्डी, डॉ. श्रुति बाकलीवाल, डॉ. नीलिमा और डॉ. पारूल जैन का अहम योगदान रहा। उनके कुशल नेतृत्व और संगठन ने इस उत्सव को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजय परिहार, डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. अभिषेक और डॉ. कुलदीप सिंह राणा उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ‘ईनारा’ उत्सव छात्रों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का अनूठा मंच प्रदान कर रहा है। साथ ही, यह कार्यक्रम आपसी सहयोग, समर्पण और टीमवर्क का महत्व भी सिखा रहा है। छात्रों और स्टाफ की जोशपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को विशेष और यादगार बना दिया है।

By Jitendra Singh Yadav

**जितेंद्र सिंह यादव** **वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक** जितेंद्र सिंह यादव एक अनुभवी पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के साथ कार्यरत हैं और स्वतंत्र विश्लेषक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है। ## **मुख्य कार्यक्षेत्र और उपलब्धियां** ### **पत्रकारिता और राजनीतिक विश्लेषण** - राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़ रखते हैं। - राजनीतिक घटनाओं, नीतियों और प्रशासनिक कार्यों का विश्लेषण कर समाज को सटीक जानकारी प्रदान करते हैं। - स्वतंत्र आलोचक के रूप में सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों को बनाए रखते हैं। ### **सूचना के अधिकार (RTI) और सामाजिक सक्रियता** - सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से सरकारी पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय प्रयास। - विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जनहित याचिकाएँ (PILs) दाखिल कर प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। - कई महत्वपूर्ण रिपोर्टों और खुलासों के जरिए भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन को उजागर किया। ### **पशु अधिकारों के पैरोकार** - प्रसिद्ध एनजीओ **'पीपल फॉर एनिमल्स' (इंदौर यूनिट)** के सलाहकार के रूप में कार्यरत। - पशु संरक्षण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत। ## **पत्रकारिता जगत में नेतृत्व** - **'Save Journalism Foundation'** के संस्थापक, जो पत्रकारिता की स्वतंत्रता और निष्पक्षता की रक्षा के लिए समर्पित है। - **'इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन'** के संस्थापक, जो पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा हेतु कार्यरत है। ## **समाज के प्रति योगदान और प्रभाव** जितेंद्र सिंह यादव की निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता ने कई सामाजिक बदलावों को प्रेरित किया है। उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों ने प्रशासन और सरकार को जवाबदेह बनाया है। उनके आरटीआई अभियानों और पत्रकारिता के माध्यम से समाज को पारदर्शिता, न्याय और जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ### **वर्तमान भूमिका** - **'Indore Varta'** यूट्यूब चैनल और **NewsO2.com** के साथ कंसल्टिंग एडिटर के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता और सामाजिक सक्रियता ने उन्हें मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत में एक प्रभावशाली पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है। वे लगातार सत्य और निष्पक्षता के पक्ष में खड़े रहकर समाज और पत्रकारिता के हित में कार्य कर रहे हैं।