इंदौर, 15 अक्टूबर 2024 (न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126। इंदौर के ख्यात सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप गोयल का आज आकस्मिक निधन हो गया। जिला अंधत्व निवारण समिति प्रमुख डॉ. प्रदीप गोयल, इसके पहले पूर्व सिविल सर्जन रहे चुके हैं। जिला अस्पताल में भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी थीं। सरकार की योजनाओं के अंतर्गत कई गरीबों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

उनके सहकर्मी डॉ. माधव हसानी ने बताया कि 63 वर्षीय डॉ. गोयल आज स्कीम नं. 140 स्थित अपनी क्लीनिक से स्कूटर पर सिंधी कॉलोनी जा रहे थे, तभी अचानक स्कूटर से गिर पड़े। आस-पास के लोगों ने उन्हें तुरंत उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉ. गोयल की मृत्यु हो चुकी थी। साइलेंट अटैक की संभावना दिख रही है।

डॉ गोयल के दो बेटों में एक दिल्ली और दूसरा यूएसए में कार्यरत है, इन दोनों के इंदौर आने के बाद ही शवयात्रा का तय होगा।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि डॉ. गोयल को कोई गंभीर बीमारी, जैसे बीपी, डायबिटीज़, या अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। वे पूरी तरह स्वस्थ और फिट थे। उनकी शासकीय सेवा में लगभग डेढ़ वर्ष का समय शेष था। उनके आकस्मिक निधन से पूरे स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है, और सभी लोग स्तब्ध हैं।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *