इंदौर में नि:शुल्क घुटना प्रत्यारोपण शिविर 8 जून को, 108 मरीजों का लक्ष्य
इंदौर। स्वर्णिम फ़ाउंडेशन, श्री साँईबाबा मंदिर संस्थान और नीमा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 8 जून 2025, शनिवार को यूनिक हॉस्पिटल (दशहरा मैदान के सामने) में नि:शुल्क घुटना प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को राहत देना है, जो जोड़ों के दर्द या चलने-फिरने की समस्या से पीड़ित हैं और ऑपरेशन का खर्च नहीं उठा सकते। शिविर में 108 घुटना प्रत्यारोपण ऑपरेशनों का लक्ष्य तय किया गया है। यह ऑपरेशन प्रसिद्ध अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद नीमा और उनकी टीम द्वारा किए जाएंगे।
शिविर में पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक मरीज टोल फ्री नंबर 1800-233-0239 पर संपर्क कर सकते हैं या संस्था के कार्यालय – 165, आरएनटी मार्ग, श्री साँईबाबा मंदिर संस्थान, छत्रीबाग, इंदौर पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
शिविर में जांच, ऑपरेशन, दवाइयाँ, भोजन और अस्पताल में रहने की समस्त सुविधाएँ नि:शुल्क रहेंगी। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि इस सेवा का अधिक से अधिक प्रचार करें, ताकि ज़रूरतमंद लोग लाभ उठा सकें।
