भारत में पहली बार निःशुल्क ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैनल जांच इंदौर में 25 जुलाई को विशेष स्वास्थ्य शिविर में मिलेगी सुविधा
इंदौर, 23 जुलाई 2026 : यदि आपको भविष्य में डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, कैंसर, फैटी लिवर, मोटापा, मेटाबॉलिक सिंड्रोम या अन्य लाइफ स्टाइल जनित बीमारी होने की संभावना है तो आज ही जांच करा लीजिए । क्योंकि भारत में पहली बार वो भी इंदौर में शुरू हो चुकी है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैनल जांच। 25 जुलाई को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने जा रहा है, जिसमें यह जांच निशुल्क होगी।
स्वास्थ्य शिविर आयोजक और वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ एस एस नैय्यर ने दावा करते हुए कहा कि यह जांच विदेशों में ही उपलब्ध है, यह पहली भारत में और वो भी इंदौर में शुरू हो चुकी है। डॉ. एस. एस. नैय्यर ने बताया कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैनल जांच शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के स्तर का आकलन करने में सहायक है।
क्या होता है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस ?
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस वह स्थिति है, जब शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा प्रणाली पर हावी हो जाते हैं। इससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है और कई जीवनशैली संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक व्यक्ति को समय रहते खानपान, व्यायाम और जीवनशैली में आवश्यक बदलाव की सलाह दे सकते हैं, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।
डॉ. नैय्यर ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में अधिकांश बीमारियां लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के विकसित होती रहती हैं। ऐसे में बीमारी के शुरुआती जोखिम की पहचान कर समय पर आवश्यक कदम उठाना बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
25 जुलाई को विशेष स्वास्थ्य शिविर
“स्वस्थ वरिष्ठ, खुशहाल जीवन” थीम पर आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी (IIPO), एम-4, मिशिका टॉवर, सपना संगीता, इंदौर में आयोजित किया जाएगा।
शिविर में नागरिकों के लिए निम्न सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी—
- निःशुल्क बीपी, शुगर एवं बीएमआई जांच
- ऑडियोलॉजिस्ट द्वारा श्रवण परीक्षण
- स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श
- कैंसर परामर्श एवं जोखिम मूल्यांकन
- ओरल कैंसर स्क्रीनिंग (ओरल स्कैन)
- फिजियोथेरेपी परामर्श
- नेत्र एवं दंत परीक्षण
- बोन डेंसिटी एवं न्यूरोपैथी स्क्रीनिंग
- फुल बॉडी प्रोफाइल (80–100 जांचें) विशेष रियायती दर पर
- एचपीवी वैक्सीन विशेष दर पर
- डॉक्टर परामर्श एवं स्वास्थ्य जागरूकता मार्गदर्शन
- ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैनल जांच निःशुल्क
संपर्क:
डॉ. एस. एस. नैयर
मो.: 9893047677
आयोजक:
शांति अवेदना ट्रस्ट
इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर एंड स्टेम सेल रिसर्च (ICSR)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी (IIPO)
