इंदौर, 11 जुलाई 2026: ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026’ के तहत ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यशाला में नई शिक्षा नीति, कौशल आधारित शिक्षा और युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई।
उच्च शिक्षा आयुक्त ल प्रबल सिपाहा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 युवाओं के सर्वांगीण विकास, कौशल संवर्धन और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि ‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। युवाओं के सुझावों को ‘युवा संकल्प’ में शामिल किया जाएगा।
कौशल विकास संचालनालय के संचालक श्री बसंत कुर्रे ने कहा कि कौशलयुक्त युवा विकसित भारत की मजबूत आधारशिला हैं। युवाओं को रोजगार पाने के साथ रोजगार सृजन की क्षमता भी विकसित करनी चाहिए।
कार्यशाला में डॉ. स्वागता गुप्ता सहित विशेषज्ञों ने उच्च शिक्षा की चुनौतियों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभाव और कौशल विकास के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों एवं संस्थानों के बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता कर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *