इंदौर। दिगंबर जैन समाज का दस लक्षण पर्व 16 सितंबर से प्रारंभ होगा। पर्व के पूर्व शहर के विभिन्न दिगंबर जैन मंदिरों में मंदिरों की सफाई एवं प्रतिमाओं के मंजन का कार्य संपन्न किया गया।
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष दस लक्षण पर्व से पहले प्रतिमाओं का विशेष रूप से मंजन किया जाता है। अष्टधातु की प्रतिमाओं की सफाई लौंग के पाउडर एवं जल से तथा पाषाण प्रतिमाओं का मंजन रीठे से तैयार प्राकृतिक सामग्री द्वारा किया जाता है। इसके बाद प्रतिमाओं को शुद्ध जल एवं सूती कपड़े से साफ किया जाता है।
श्री महावीर जिनालय, संगम नगर में भी समाजजनों द्वारा मंजन एवं सफाई कार्य किया गया। इस अवसर पर मनोज जैन, सुबोध कासलीवाल, पारस जैन, सतीश जैन, पीयूष चौधरी, कमलेश सिंघई, अभिषेक जैन, दिलीप जैन, अतिशय जैन, वर्धमान जैन सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
