इंदौर में 8 और 9 अगस्त को होगा वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस

इंदौर, 07 अगस्त 2026 : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के संयुक्त तत्वावधान में 8 एवं 9 अगस्त 2026 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

दो दिवसीय इस सम्मेलन में भारत के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), मुख्य न्यायाधीश, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष, पश्चिमी क्षेत्र के उच्च न्यायालयों के विधिक सेवा समितियों के अध्यक्ष और पश्चिमी क्षेत्र के राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के सदस्य सचिव, न्यायिक अधिकारी और अन्य प्रतिष्ठित नागरिक शामिल होंगे।