अमानक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध निगम की कार्रवाई
इंदौर, 22 जून 2025।
नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशन में ज़ोन क्रमांक 12 के न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान कृष्णा रोड लाइंस, न्यू लोहा मंडी से 11 कट्टे अमानक प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। इस पर ₹25,000/- का स्पॉट फाइन अधिरोपित किया गया।
अभियान के तहत अजीत पाहुजा (न्यू लोहा मंडी) के स्वामित्व वाले एक वाहन से लगभग 1 टन अमानक प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। इस गंभीर उल्लंघन पर निगम टीम ने ₹1,00,000/- का स्पॉट फाइन लगाया।
नगर निगम द्वारा ऐसे प्रतिबंधित पदार्थों के विरुद्ध भविष्य में भी निरंतर कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया गया है।
