इंदौर, 25 जून 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 27 जून को रतलाम के पोलो ग्राउंड में RISE 2025 कॉन्क्लेव आयोजित होगा। यह क्षेत्रीय औद्योगिक, कौशल और रोजगार आधारित आयोजन प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की पहल है।
संयुक्त संचालक उद्योग इंदौर एस.एस. मंडलोई ने बताया कि इंदौर जिले से 500 से अधिक उद्योगपति कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। कार्यक्रम में 100 से अधिक एमएसएमई, स्टार्टअप और स्व-सहायता समूह अपनी नवाचार परियोजनाओं और उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। इससे नेटवर्किंग और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे। आयोजन में युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर भी मिलेंगे।
