इंदौर, 23 मार्च 2026। जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए इंदौर जिले में फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण शासकीय होलकर साइंस कॉलेज, ए.बी. रोड, भंवरकुआं चौराहा के पास आयोजित होगा। नगर निगम एवं बाह्यवृद्धि क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण 24 से 26 मार्च 2026 तक तथा जिला स्तर (नगरीय एवं ग्रामीण) के लिए 28 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कुल 129 फील्ड ट्रेनर्स को विभिन्न बैचों में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रतिदिन तीन बैचों में लगभग 28-28 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि जिला स्तरीय प्रशिक्षण में दो बैचों में 23-23 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा।

कॉलेज परिसर के कक्ष क्रमांक बी-101, बी-102 एवं बी-103 प्रशिक्षण के लिए आरक्षित किए गए हैं। जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रशिक्षण के सुचारू संचालन हेतु कॉलेज में टेबल-कुर्सी, प्रोजेक्टर सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर, पेयजल और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।