निर्वर्तमान सांसद लालवानी अस्पताल में भर्ती
हीट स्ट्रोक के कारण बिगड़ी तबीयत

इंदौर

लोकसभा चुनाव के मतगणना के दो दिन पहले सांसद शंकर लालवानी की तबीयत बिगड़ गई उन्हें घर के पास अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। तबीयत में सुधार के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि लालवानी एक दिन पहले ही वाराणसी से चुनाव प्रचार के बाद लौटे थे। करीबी लोगों के मुताबिक उनकी तबीयत कई दिनों से खराब थी फिर चुनाव प्रचार में और बिगड़ गई। इस पर डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। उनका स्वास्थ्य अब ठीक बताया जा रहा है।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार | आरटीआई कार्यकर्ता | राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, UNI से जुड़े। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta और NewsO2.com से जुड़े। निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।