विजयनगर दूसरे और गांधी नगर तीसरे स्थान पर, 12 अनुभागों का मासिक मूल्यांकन जारी
इंदौर। शहर में बेहतर पुलिसिंग और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कार्यालयों के कार्यों का फरवरी 2026 का मासिक मूल्यांकन जारी कर दिया गया है।
पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में की गई इस रैंकिंग में ज़ोन-2 के खजराना अनुभाग के एसीपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं विजयनगर (ज़ोन-2) दूसरे और गांधी नगर (ज़ोन-1) तीसरे स्थान पर रहे।
मूल्यांकन सूची के अनुसार चौथे स्थान पर जूनी इंदौर (ज़ोन-4), पांचवें पर परदेशीपुरा (ज़ोन-2), छठे पर आजाद नगर (ज़ोन-1) और सातवें पर मल्हारगंज (ज़ोन-1) रहे।
आठवें स्थान पर अन्नपूर्णा (ज़ोन-4), नौवें पर हीरानगर (ज़ोन-3) और दसवें पर संयोगितागंज (ज़ोन-3) का स्थान रहा।
वहीं प्रदर्शन के आधार पर सबसे निचले पायदान पर ज़ोन-3 के कोतवाली (11वां स्थान) और ज़ोन-4 के सराफा (12वां स्थान) के एसीपी रहे।
इस तरह की मूल्यांकन प्रणाली से पुलिस अधिकारियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ ही कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
