इंदौर। शनिवार दोपहर इंदौर में अचानक मौसम बदला और तेज़ बारिश के साथ गड़गड़ाहट शुरू हो गई। कुछ ही देर में शहर की सड़कें नदी जैसी दिखाई देने लगीं।
तेज़ बारिश से रोबोट चौराहा समेत निचले इलाकों और कई घरों में पानी भर गया। मुख्य मार्गों पर जलजमाव से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई जगहों पर वाहन पानी में फँस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जलजमाव की स्थिति बिगड़ते ही नगर निगम की टीम मैदान में उतरी और पंप लगाकर जल निकासी शुरू की। हालांकि, हालात सामान्य करने में घंटों लग गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही हाल होता है। शहर में नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
👉 अब बड़ा सवाल यह है कि —
क्या इंदौर में यह स्थिति केवल भारी बारिश की वजह से है या फिर शहरी तैयारियों और व्यवस्थाओं की भारी कमी भी इसका कारण है?
