इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र में अवैध बोर्ड लगाए जाने के मामले पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने घटना की जाँच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है और समिति को तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

महापौर ने कहा कि प्रथम दृष्टया उपयंत्री और कार्यपालन यंत्री की गलती सामने आई है। मौखिक निर्देश देकर बाद में बिल क्लियर करने जैसी लापरवाही के कारण यह अवैधानिक कार्य हुआ है। महापौर ने निगमायुक्त को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में कठोर कार्रवाई अवश्य की जाए, क्योंकि इस प्रकरण से नगर निगम को आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में एक पार्षद द्वारा सीधे ठेकेदार से संपर्क कर बोर्ड लगवाने का कार्य किया गया था। इस पूरे प्रकरण की जाँच समिति करेगी और संबंधित पार्षद की भूमिका की भी पड़ताल होगी।

महापौर ने कहा, “मैंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं कि चाहे अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि—किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर निश्चित ही कार्रवाई होगी।”

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।