असंवेदनशील व्यवहार का लगाया आरोप

इंदौर, 25 मई 2026। 

मध्य प्रदेश के रीवा में दिगंबर जैन समाज की दो साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद देशभर में आक्रोश और शोक का माहौल है। इसी कड़ी में इंदौर में विश्व जैन संगठन ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और संतों की सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

विश्व जैन संगठन, इंदौर इकाई के अध्यक्ष मयंक जैन ने आरोप लगाया कि इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने हजारों हजार जैन समाज जनों के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई। जैन ने दावा करते हुए 

ज्ञापन में कहा है कि समाज के 5,000 से अधिक महिला, पुरुष, वृद्ध और बच्चे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। संगठन का दावा है कि तेज धूप में सुबह से दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मुलाकात का अवसर नहीं मिला।

 कम से कम कलेक्टर मानवीय संवेदना के आधार पर मिलने आ सकते थे। जैन समाज ने अपनी दो साध्वी माताओं को असमय सड़क हादसे में खोया है। आज सैकड़ों माताएं , बुजुर्ग, बच्चे कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे जो सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तपती धूप में खड़े रहे, लेकिन कलेक्टर ने असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा पार कर दी।

ज्ञापन में मयंक जैन ने इंदौर कलेक्टर के तत्काल निलंबन की मांग की है साथ ही साथ रीवा में सड़क दुर्घटना में हुई दो साध्वियों की मृत्यु पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।

मयंक जैन और राजेश जैन दद्दू ने जैन समाज से आव्हान किया है कि सीएम हेल्पलाइन 181 पर कलेक्टर के असंवेदनशील व्यवहार की शिकायत की जाये ।


https://newso2.com/indore-silent-rally-jain-monks-security-demand-rewa-accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *