बाबा साहेब की समरसता और समानता की भावना के अनुरूप राज्य सरकार कर रही है कार्य

जियो और जीने दो के सिद्धांत पर हर गरीब का जीवन बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

जनकल्याण अभियान में हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ

सफाई मित्रों का सम्मान, पादुकाएँ पहनाई गईं

इंदौर, 28 जनवरी 2025,(न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुशासन और समतामूलक समाज की परिकल्पना के अनुरूप राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 63 विभिन्न योजनाओं, जैसे आयुष्मान कार्ड और गरीबी रेखा राशन, के माध्यम से लाभ पहुँचाने के लिए राज्य सरकार के प्रतिनिधि हर घर तक पहुँच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकानों के लिए नए सिरे से सर्वेक्षण भी कराया जा रहा है।

इंदौर जनसम्पर्क ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार “जियो और जीने दो” के सिद्धांत पर विश्वास रखती है और गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। वह इंदौर के गांधी नगर में 27 जनवरी को आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अभियान में 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक प्रदेशभर में योजनाओं के लाभ हितग्राहियों तक पहुँचाए गए।

बाबा साहेब के सिद्धांतों पर हो रहा है कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें समानता का अधिकार दिलाया। उनकी समरसता और समानता की भावना को केंद्र में रखकर सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बाबा साहेब के जीवन से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया है।

नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ
राज्य सरकार ने प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान आरंभ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब की दुकानों को हतोत्साहित करते हुए दूध उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह अभियान धार्मिक शहरों से शुरू किया गया है।

युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए मिशन मोड में कार्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। वहीं, महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों के कल्याण के लिए भी मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है।

हर हाथ को काम, हर खेत को पानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विश्व का पहला नदी जोड़ो अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड में सिंचाई सुविधा के लिए 1 लाख करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं।

औद्योगिक विकास को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि जापानी उद्योग समूह प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं। इससे राज्य में 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

सफाई मित्रों का सम्मान और पादुकाएँ पहनाई गईं
मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों को पीपीई किट और पादुकाएँ प्रदान कीं। इसके साथ ही जनजातीय वर्ग के भैरव सिंह चौहान को पद्मश्री के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, निर्मला भूरिया, सांसद शंकर ललवानी, विधायक रमेश मेंदोला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और हितग्राही उपस्थित थे।

By Jitendra Singh Yadav

**जितेंद्र सिंह यादव** **वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक** जितेंद्र सिंह यादव एक अनुभवी पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के साथ कार्यरत हैं और स्वतंत्र विश्लेषक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है। ## **मुख्य कार्यक्षेत्र और उपलब्धियां** ### **पत्रकारिता और राजनीतिक विश्लेषण** - राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़ रखते हैं। - राजनीतिक घटनाओं, नीतियों और प्रशासनिक कार्यों का विश्लेषण कर समाज को सटीक जानकारी प्रदान करते हैं। - स्वतंत्र आलोचक के रूप में सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों को बनाए रखते हैं। ### **सूचना के अधिकार (RTI) और सामाजिक सक्रियता** - सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से सरकारी पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय प्रयास। - विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जनहित याचिकाएँ (PILs) दाखिल कर प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। - कई महत्वपूर्ण रिपोर्टों और खुलासों के जरिए भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन को उजागर किया। ### **पशु अधिकारों के पैरोकार** - प्रसिद्ध एनजीओ **'पीपल फॉर एनिमल्स' (इंदौर यूनिट)** के सलाहकार के रूप में कार्यरत। - पशु संरक्षण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत। ## **पत्रकारिता जगत में नेतृत्व** - **'Save Journalism Foundation'** के संस्थापक, जो पत्रकारिता की स्वतंत्रता और निष्पक्षता की रक्षा के लिए समर्पित है। - **'इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन'** के संस्थापक, जो पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा हेतु कार्यरत है। ## **समाज के प्रति योगदान और प्रभाव** जितेंद्र सिंह यादव की निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता ने कई सामाजिक बदलावों को प्रेरित किया है। उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों ने प्रशासन और सरकार को जवाबदेह बनाया है। उनके आरटीआई अभियानों और पत्रकारिता के माध्यम से समाज को पारदर्शिता, न्याय और जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ### **वर्तमान भूमिका** - **'Indore Varta'** यूट्यूब चैनल और **NewsO2.com** के साथ कंसल्टिंग एडिटर के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता और सामाजिक सक्रियता ने उन्हें मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत में एक प्रभावशाली पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है। वे लगातार सत्य और निष्पक्षता के पक्ष में खड़े रहकर समाज और पत्रकारिता के हित में कार्य कर रहे हैं।