इंदौर/महू, 23 मार्च (एजेंसी)। महू थाना क्षेत्र के लुनियापूरा इलाके में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक फाइनेंस कर्मचारी के घर पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने घर की खिड़कियों के कांच फोड़ दिए और बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है और पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।