भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल सचिवालय ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन की कार्यपरिषद में सदस्यों का नामांकन किया है। यह नामांकन मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 23 के तहत किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, नामांकित सदस्यों का कार्यकाल 23 मार्च 2026 से 22 मार्च 2029 तक रहेगा।
अनारक्षित वर्ग से श्री अमय शर्मा (इंदौर), श्री जय कुमार नागपाल (इंदौर) एवं श्री प्रीतम अग्रवाल (खरगोन) को नामांकित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग से श्री विक्रम धिंगान (देवास), अनुसूचित जनजाति वर्ग से श्रीमती अंजना पटेल (बड़वानी) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से डॉ. शालिनी बंगी राठौर (खरगोन) को कार्यपरिषद का सदस्य बनाया गया है।
यह आदेश राज्यपाल के उप सचिव द्वारा लोक भवन, भोपाल से जारी किया गया है।
इस नियुक्ति पर सीए समुदाय, शिक्षाविदों एवं सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है और इसे इंदौर के लिए गौरव का विषय बताया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अनुभवी एवं पेशेवर पृष्ठभूमि वाले सदस्यों के जुड़ने से विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद को सशक्त नेतृत्व मिलेगा तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही, यह नियुक्ति शिक्षा और प्रोफेशनल क्षेत्र के बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
