ईएचटी लाइनों पर पक्षियों की सुरक्षा के लिए ट्रांसको का अभियान

इंदौर, 12 नवम्बर 2025। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्यभर में ईएचटी ट्रांसमिशन लाइनों पर बर्ड सेफ्टी डिवाइस लगाने का अभियान शुरू किया है। ऊर्जा विभाग के सहयोग से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पक्षियों की मौतों में कमी और ग्रिड की विश्वसनीयता बढ़ाना है।

अब तक 1,000 किमी से अधिक लाइनों पर 1.53 लाख बर्ड गार्ड्स, 4,983 प्रिवेंटर्स और 4,705 फ्लैपर्स लगाए जा चुके हैं। इन उपकरणों से भारतीय सारस और गोड़ावन जैसी संकटग्रस्त प्रजातियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

  • बर्ड गार्ड्स: टावरों पर लगाए गए सुरक्षा कवच, जो पक्षियों को लाइव कंडक्टर से संपर्क से रोकते हैं।
  • प्रिवेंटर्स: इंसुलेटरों पर लगाए गए रिंग-टाइप उपकरण, जो पक्षियों को संवेदनशील हिस्सों पर बैठने से रोकते हैं।
  • फ्लैपर्स: कंडक्टरों पर लगाए गए परावर्तक और गतिशील मार्कर, जो उड़ान के दौरान पक्षियों को चेतावनी देते हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यह पहल पर्यावरणीय दायित्व और निर्बाध बिजली आपूर्ति दोनों के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।