मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1857 करोड़ रुपये किए अंतरित
इंदौर, 12 नवम्बर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की बहनों से किए गए वादे को पूरा करते हुए इस माह 1500 रुपये की बढ़ी हुई राशि उनके खातों में अंतरित की।
इस अवसर पर इंदौर जिले की 4,40,662 लाड़ली बहनों को कुल 63 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 30वीं किस्त के रूप में कुल 1857 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
इंदौर जिले में सबसे अधिक 2,59,128 लाभार्थी इंदौर नगर निगम क्षेत्र की हैं, जबकि शेष लाभार्थी जिले के ग्रामीण व नगर परिषद क्षेत्रों से हैं।
