1832 पदों के लिए चार हजार से अधिक हुए साक्षात्कार

इंदौर, 10 अप्रैल 2026
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा मेडिकल ऑफिसर के 1832 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। यह प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू होकर 45 कार्य दिवसों में 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हुई।
आयोग का दावा है कि यह आयोग द्वारा आयोजित अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक है। कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के 384, अन्य पिछड़ा वर्ग के 380, ईडब्ल्यूएस के 201, अनुसूचित जाति के 225 तथा अनुसूचित जनजाति के 642 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए कुल 4047 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया।
आयोग ने बताया कि साक्षात्कार के उपरांत परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी और उम्मीद है कि इसी माह अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले भी आयोग चिकित्सा विभाग के विभिन्न विशेषज्ञ पदों पर भर्ती पूरी कर चुका है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।