शपथ ग्रहण समारोह में संभाला पदभार, समाजसेवा के तहत व्हीलचेयर व आर्थिक सहायता भी वितरित
इंदौर, 07 अप्रैल 2026
धर्म, समाज, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद के अंजना संभाग, इंदौर की नई अध्यक्ष के रूप में मुक्ता जैन को नियुक्त किया गया।
स्थानीय जाल सभागृह में रविवार 5 अप्रैल 226 को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला जैन की मुख्य उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष माधवी शाह ने मुक्ता जैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निवर्तमान संभाग अध्यक्ष अनीता जैन ने अध्यक्षीय पिन पहनाकर औपचारिक रूप से पदभार सौंपा।
समारोह में केंद्रीय सचिव प्रभा जैन और केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरला सामरिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। परिषद की ओर से उमंग शाखा की अध्यक्ष रिंकू अजमेरा और हेमलता गोधा ने एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को उपचार हेतु सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं की पदाधिकारी और महिला सदस्यों ने मुक्ता जैन का सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और पदाधिकारियों ने भी हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।
