इंदौर/रतलाम, 11 मार्च 2026: भारतीय रेल के पूर्व तटीय रेलवे के खुर्दा रोड मंडल में स्थित पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 7 एवं 8 तथा स्टेशन यार्ड में निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—

17 मार्च 2026 से 12 मई 2026 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर–पुरी एक्सप्रेस, बीरपुरुसोथमपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा बीरपुरुसोथमपुर–पुरी के मध्य निरस्त रहेगी।

19 मार्च 2026 से 14 मई 2026 तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20918 पुरी–इंदौर एक्सप्रेस, बीरपुरुसोथमपुर रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी–बीरपुरुसोथमपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

12 मार्च 2026 से 14 मई 2026 तक वलसाड से चलने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड–पुरी एक्सप्रेस, सखी गोपाल रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सखी गोपाल–पुरी के मध्य निरस्त रहेगी।

15 मार्च 2026 से 10 मई 2026 तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी–वलसाड एक्सप्रेस, सखी गोपाल रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी–सखी गोपाल के मध्य निरस्त रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के ठहराव, समय और वास्तविक स्थिति की जानकारी National Train Enquiry System (NTES) की वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in या मोबाइल पर उपलब्ध Railway App के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।