TRAI की नवंबर 2025 रिपोर्ट में एमपी–छत्तीसगढ़ सर्किल में मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों सेगमेंट में जियो शीर्ष पर
भोपाल।
मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने नवंबर 2025 के दौरान सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जियो से नवंबर माह में 2.3 लाख नए मोबाइल उपभोक्ता जुड़े, जबकि जियो फाइबर, FWA और जियो एयर फाइबर सेवाओं को 65 हजार से अधिक नए ब्रॉडबैंड ग्राहकों ने अपनाया। इसी अवधि में एयरटेल के 97 हजार और बीएसएनएल के 13 हजार मोबाइल ग्राहक बढ़े, जबकि वोडाफोन-आइडिया के एक लाख से अधिक मोबाइल उपभोक्ता घटे।

TRAI के आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में कुल मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 8.2 करोड़ से अधिक हो चुकी है, वहीं FWA और वायरलाइन ब्रॉडबैंड उपभोक्ता 29.7 लाख से ज्यादा हैं। इसमें रिलायंस जियो के मोबाइल ग्राहक 4.7 करोड़ और ब्रॉडबैंड ग्राहक 15 लाख से अधिक हैं। मोबाइल सेगमेंट में जियो की बाजार हिस्सेदारी 60.6 प्रतिशत और ब्रॉडबैंड में 59.6 प्रतिशत दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार जियो के पास एमपी–सीजी सर्किल की कुल 5G क्षमता का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है, जो दोनों राज्यों के सभी 88 जिलों में उपलब्ध है। जियो की स्टैंडअलोन ट्रू 5G सेवाएं शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों तक पहुंच चुकी हैं, जिससे फाइबर और एयर फाइबर ब्रॉडबैंड सेवाओं की मांग बढ़ी है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।