ग्वालियर, 30 मार्च – मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का 22वां दो दिवसीय महाधिवेशन 29-30 मार्च को ग्वालियर के तानसेन मार्ग पर संपन्न हुआ। इस महाधिवेशन में श्याम सुंदर यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनकी अध्यक्षता में सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में शामिल प्रमुख नेता

इस महाधिवेशन में राष्ट्रीय (इंटक) अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक जय वर्धन सिंह, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इसके अलावा, राष्ट्रीय (इंटक) महामंत्री डॉ. संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आर. सी. खूंटिया, सचिव आर. डी. चंद्रशेखर, आयोजन समिति के अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नाती, महामंत्री बी. डी. गौतम सहित सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया।

श्याम सुंदर यादव के नेतृत्व में इंटक की नई दिशा

सम्मेलन में मौजूद सभी नेताओं ने एकमत से कहा कि श्याम सुंदर यादव के नेतृत्व में इंटक एक शक्तिशाली संगठन के रूप में उभरकर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा।

सम्मेलन का विधिवत संचालन

कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय (इंटक) सेवादल के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर राष्ट्रगान का आयोजन किया। संचालन की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश (इंटक) के अशोक गोस्वामी ने निभाई, जबकि ग्वालियर (इंटक) के वरिष्ठ अध्यक्ष रत्ती राम यादव ने आभार व्यक्त किया। स्वागत भाषण राजेंद्र सिंह नाती ने दिया और सम्मेलन के प्रस्ताव महामंत्री बी. डी. गौतम ने पढ़कर सुनाए।


By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार | आरटीआई कार्यकर्ता | राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, UNI से जुड़े। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta और NewsO2.com से जुड़े। निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।