200 कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़, भजाप में शामिल , मंत्री सिलावट ने भाजपा दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलवाई200 कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़, भजाप में शामिल , मंत्री सिलावट ने भाजपा दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलवाई

सांवेर के 200 कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल,

मंत्री सिलावट ने भाजपा दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलवाई

इंदौर, 29 अक्टूबर 2023

newso2.com@gmail.com 

 सांवेर विधानसभा क्षेत्र के पालिया मंडल के 200 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। मांगलिया के पूर्व सरपंच कैलाश चौधरी, ईश्वर सिसोदिया, बनेसिंह दरबार, अंतर पहलवान, प्रभु मालवीय के नेतृत्व में रविवार सुबह ये लोग भाजपा में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री और सांवेर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने सभी को भाजपा दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा मीडिया प्रभारी वरुण पाल ने उक्त जानकारी दी।