आबकारी की त्वरित कार्रवाई

इंदौर , 13 दिसंबर 2025 : आबकारी विभाग ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 77 हजार रुपये से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा एवं एक दोपहिया वाहन जप्त किया। नेमावर रोड पर वाहन से 50 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि निपानिया में बिना लाइसेंस पार्टी से 20 बोतल विदेशी मदिरा जप्त कर दो आरोपियों को पकड़ा गया।

आबकारी विभाग की टीम ने अभिलाषा नगर चौराहा, नेमावर रोड पर शंका के आधार पर दोपहिया वाहन क्रमांक MP-09 VD-1677 को रोका। तलाशी के दौरान बैग से गत्ते की पेटी में रखे देशी मदिरा के 50 पाव बरामद किए गए। इस मामले में आरोपी विक्की शर्मा (निवासी सुविधा नगर, छोटा बांगड़दा रोड) को गिरफ्तार किया गया। जप्त मदिरा व वाहन की कुल कीमत 43,750 रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

इसी तरह एक अन्य मामले में आबकारी टीम ने निपानिया स्थित पिनैकल ड्रिम बिल्डिंग में बिना लाइसेंस आयोजित पार्टी पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान फ्लैट से विदेशी मदिरा व्हिस्की की 20 बोतलें जप्त की गईं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त मदिरा की कीमत लगभग 33,500 रुपये है।

उपरोक्त दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।