प्राचीनतम शनि मंदिर में 83वां श्री शनैश्चर जयंती महोत्सव 9 मई से

इंदौर, 08 मई 2026

मध्य प्रदेश के इंदौर के जूनी इंदौर स्थित प्राचीनतम शनि मंदिर में 83वें श्री शनैश्चर जयंती महोत्सव का आयोजन 9 मई से 23 मई 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी।

महोत्सव के संयोजक आचार्य पं. सचिन ऊँ प्रकाश तिवारी ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि श्री शनि जन्मोत्सव एवं महाआरती का आयोजन शनिवार, 16 मई 2026 को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। वहीं श्री शनि जयंती संगीत समारोह 9 मई से प्रतिदिन रात्रि 8:45 बजे से प्रारंभ होगा।

इसके अलावा विशाल भंडारे का आयोजन गुरुवार, 21 मई 2026 को शाम 6 बजे से किया जाएगा। महाप्रसादी वितरण शनिवार, 23 मई 2026 को प्रातः 6 बजे से होगा।

समिति ने श्रद्धालुओं से भंडारे में नकद अथवा सामग्री दान देकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है

शनैश्चर जयंती महोत्सव 2026 : प्रमुख आयोजन
आयोजन स्थल: प्राचीनतम शनि मंदिर, शनि गली, जूनी इंदौर


महोत्सव अवधि: 9 मई से 23 मई 2026 तक
16 मई 2026 : श्री शनिदेव जन्मोत्सव
प्रातः 5:30 बजे — महा रुद्राभिषेक (नमक चर्मक सहित)
प्रातः 8:00 बजे — मंगल आरती
दोपहर 12:00 बजे — श्री शनिदेव प्राकट्योत्सव एवं महाआरती
महाआरती पश्चात — प्रसाद वितरण


संगीत समारोह (प्रतिदिन रात्रि 8:45 बजे)
9 मई: पं. विष्णु तिवारी द्वारा सुंदरकांड पाठ, सितार एवं तबला वादन
10 मई: पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन–मोहम्मद हुसैन की गजल एवं भजन प्रस्तुति
11 मई: श्रीमती कल्पना झोककर एवं श्री स्वर शर्मा का शास्त्रीय गायन
12 मई: पद्मश्री विजय घाटे एवं विद्या समूह की प्रस्तुति
13 मई: जुगलबंदी, पखावज वादन
14 मई: तबला वादन एवं सुगम संगीत प्रस्तुति
17 मई: पद्मश्री मालिनी अवस्थी का शास्त्रीय गायन, बांसुरी वादन
18 मई: राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
19 मई: वायलिन वादन एवं शास्त्रीय गायन
23 मई: पं. मनीष तिवारी की भजन संध्या


अन्य प्रमुख आयोजन
21 मई 2026, शाम 6 बजे से — विशाल भंडारा
23 मई 2026, प्रातः 6:30 बजे से — महाप्रसादी वितरण

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *