इंदौर में शाम 5 बजे 66 फीसदी मतदान, समय एक घंटे बढ़ाया गयाइंदौर में शाम 5 बजे 66 फीसदी मतदान, समय एक घंटे बढ़ाया गया

इंदौर में शाम 5 बजे 66 फीसदी मतदान, समय एक घंटे बढ़ाया गया

छुटपुट हिंसा की भी खबरें आईं सामने

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शाम 5 बजे तक 66 फीसदी मतदान सम्पन्न हुआ। मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक लोकतन्त्र के महापर्व में अपने मत की आहुति दी। मतदाताओं की बढ़ती संख्या देखते हुए और जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिला कलेक्टर ने मतदान के समय शाम 5 बजे को एक घंटा बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया गया। शाम 5 के बाद टोकन से मतदान हुआ। इस दौरान जिले में कुछ क्षेत्रों में छुटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं।

विधान सभा क्षेत्र इंदौर में भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ और कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

तो वहीं महू में मतदान के दौरान पथराव की भी घटना सामने आई है।

इंदौर 3 में ईंट फेंकने से कांग्रेस कार्यकर्ता के सर में चोट की घटना सामने आई है।