इंदौर में शुरू हुआ जंतर मंतर 2.0 , तेज धूप में बैठे युवा

इंदौर, 7 अक्टूबर 2026: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए दिल्ली की तरह इंदौर में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। इंदौर के भंवरकुआ चौराहे पर कुछ छात्र तीन दिन से बैठे हैं। महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ युवाओं के हाथों में तख्तियाँ हैं, जिसमें लिखा है, ‘ वोट की चोरी नहीं चलेगी, जनता की आवाज नहीं दबेगी। ‘ जिंदा हैं हम फिर वोटर लिस्ट में मुर्दा क्यों? ज्ञानु, पैक योर ब्बैग्स ब्रो;

युवाओं का कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, उनका धरना जारी रहेगा। ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रदर्शनकारी आज से हस्ताक्षर अभियान शुरू कर रहे हैं। ये युवा यहाँ तेज धूप में बैठे हैं, इनका कहना है कि प्रशासन इन्हें सहयोग नहीं कर रहा है। युवा नेता योगित गुप्ता का आरोप है कि प्रशासन धरना स्थल की रात में बिजली बंद कर देता है, टेंट लगाने नहीं दे रहा है। लेकिन गुप्ता कहना है वे इस्तीफे तक मैदान में डटे रहेंगे।