इंदौर, 16 सितंबर 2026: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को मप्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका इंदौर और उज्जैन दौरा प्रस्तावित है। 

इंदौर में उनके पहली बार नगर आगमन पर भाजपा ने एयरपोर्ट से लेकर गांधी नगर तक स्वागत कार्यक्रम की तैयारी की है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अनुसार नबीन का दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर गांधी नगर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के तहत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ प्रस्तावित है। इसके बाद नबीन उज्जैन पहुंचेंगे। और 18 सितंबर को महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल होंगे।