4 वाहन जब्त, 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी शराब बरामद

इंदौर, 16 सितंबर 2026। इंदौर में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 वाहन और 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी मदिरा जब्त की। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई।

मालवा मिल चौराहा क्षेत्र में मोटरसाइकिल से 75 पाव देशी मसाला शराब जब्त की गई। आरोपी महेंद्र यादव की मोटरसाइकिल क्रमांक MP09 BS 8529 जब्त की गई।

स्कीम नंबर 78 पार्ट-2 स्थित अंकुरा हॉस्पिटल के पास ई-रिक्शा क्रमांक MP09 AQ 6178 से 5 पेटी देशी शराब बरामद हुई। इनमें 2 पेटी मसाला और 3 पेटी प्लेन शराब शामिल है। आरोपी महेंद्र सिंह परमार के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मारीमाता चौराहा क्षेत्र में मोटरसाइकिल क्रमांक MP09 VQ 2801 से 100 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई। आरोपी उमेश भार्गव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

निपानिया क्षेत्र में एक दोपहिया वाहन से 2 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई।

सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।