महू में मतदान के दौरान तलबारबाजी, दो कांग्रेस कार्यकर्ता घायल

इंदौर  

इंदौर जिले में मतदान के दौरान ग्रामीण सीट महू में भी तलवारबाजी की घटना सामने आई है। दोनों पक्षों के एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। महू के बड़गोदा थाना क्षेत्र के ग्राम मांगलिया में कांग्रेस कार्यकर्ता दयाराम ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन पर और उनके सहयोगी टोलाराम पर भाजपा नेता रितिक ने हमला किया है। भाजपाई उनके पक्ष में वोट डालने बाध्य कर रहे थे, जिसका हमने विरोध किया। इसी बात पर क्रोधित होकर भाजपा नेता इंदर के बेटे रितिक ने तलवार से हमला कर दिया। टोलाराम और दयाराम को अस्पताल ले जाया गया।

तो उधर महू से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री उषा ठाकुर ने इसे कांग्रेस की हार से बौखलाहट बताते हुए कांग्रेसियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया।