अभ्यास मंडल ने महिला दिवस पर किया विशिष्ट महिलाओं का सम्मान

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह

इंदौर, 10 मार्च 2025। अभ्यास मंडल द्वारा महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न क्षेत्रों में समर्पण और कार्यदक्षता से कार्य करने वाली विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उनके करकमलों से सम्मान प्रदान किया गया।

राज्य सभा सांसद कविता पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि 365 दिन का सम्मान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सिर्फ आरक्षण के दायरे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने उत्कृष्ट कार्यों के बल पर समाज में गौरव स्थापित करना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएँ दीं।

विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं हुईं सम्मानित

इस अवसर पर चिकित्सा, विधि, खेल, प्रशासन, उद्यमिता और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और शाल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं की सूची इस प्रकार है –

चिकित्सा क्षेत्र – डॉ. सुनंदा जैन

विधि (कानून) क्षेत्र – अधिवक्ता मीना चाफेकर

खेल क्षेत्र – अर्जुन अवार्डी सुषमा गोलवलकर सरोलकर (खो-खो)

प्रशासनिक क्षेत्र – अलका सोनकर (जेल अधीक्षक)

उद्यमिता क्षेत्र – अंकिता खाबिया

सामाजिक क्षेत्र – डॉ. अर्पणा श्रीवास्तव

अभ्यास मंडल के पदाधिकारियों ने व्यक्त की गौरव अनुभूति

अभ्यास मंडल के सचिव मालासिंह ठाकुर ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि इन सेवाभावी महिलाओं का सम्मान करना गर्व की बात है। कार्यक्रम के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी आढ़ाव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वैशाली खरे माना ने किया।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *