इंदौर, 13 जून।
पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में इस वर्षा ऋतु में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस उद्देश्य से एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने क्षेत्र का दौरा कर वृक्षारोपण हेतु स्थलों का निरीक्षण किया। इस संबंध में 16 जून को उद्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

दौरे में श्री प्रजापति ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और सेक्टर-7 में प्रस्तावित जल स्टोरेज टैंक स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को प्लांट की सफाई और नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। बारिश में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य की भी समीक्षा की गई। भ्रमण के दौरान वाल्वो आयशर कंपनी ने 15 हजार पौधे लगाने का आश्वासन दिया।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।