मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यकाल में MPPSC ने की 3,756 पदों पर भर्ती
5,317 पदों के लिए 61 भर्तियां जारी, 5,562 पदों पर होगी भर्ती
इंदौर, 25 जून 2025 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC) ने अब तक 3,756 पदों पर भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने जानकारी दी कि दिसंबर 2023 से अब तक आयोग ने 75 विज्ञापनों के माध्यम से 4,492 पदों के लिए प्रक्रिया चलाई, जिनमें से 3,756 पदों पर विभागों को अनुशंसा भेज दी गई है।
भर्ती प्रक्रिया का संक्षिप्त ब्यौरा:
अब तक कुल 81 भर्ती विज्ञापन जारी
आगामी महीनों में 5,562 पदों पर होगी नियुक्ति
वर्तमान में 5,317 पदों के लिए 61 भर्तियां जारी
87% पदों के परिणाम उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार घोषित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आयोग ने योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को पहचान कर उन्हें प्रतिष्ठित सरकारी पदों पर नियुक्त कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुख्य नियुक्तियों की जानकारी:
राज्य सेवा परीक्षा 2019, 2021, 2022: 1,109 पद
राज्य वन सेवा परीक्षा: 200 पद
डिप्टी कलेक्टर: 72 पद (GAD को)
DSP: 51 पद (गृह विभाग को)
स्कूल शिक्षा विभाग: सहायक संचालक के 132 पद
वित्त सेवा: 22 पद
वन विभाग: सहायक वन संरक्षक (19), वन क्षेत्रपाल/परियोजना क्षेत्र अधिकारी (181)
चिकित्सा शिक्षा: रेडियोलॉजिस्ट – 7 पद
आयुष विभाग: आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी – 543 पद, आयुष व्याख्याता – 71 पद
उच्च शिक्षा विभाग: सहायक प्राध्यापक – 727 पद (25 विषयों में)
आयोग की भूमिका और प्रक्रिया:
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग, संविधान के अनुच्छेद 315 के अंतर्गत स्थापित एक संवैधानिक निकाय है। इसका उद्देश्य पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया को अंजाम देना है। आयोग के माध्यम से राज्य सरकार के लगभग 48 विभागों में अधिकारियों की नियुक्ति होती है, जिनमें 55 जिलों के अधिकतर राजपत्रित अधिकारी भी शामिल हैं।
