इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा सोमवार 8 सितंबर 2025 को शाम 05:30 बजे अभय प्रशाल परिसर में “नए दौर में फोटो जर्नलिज्म” विषय पर मास्टर क्लास का आयोजन किया गया है। इन्डियन एक्सप्रेस के चीफ फोटोग्राफर अनिल शर्मा मास्टर क्लास में फोटोग्राफी के गुर सिखायेंगे। श्री शर्मा लगभग 30 वर्षों से देश की राजधानी नई दिल्ली में पोलिटिकल फोटोग्राफी के प्रसिद्ध हस्ताक्षर हैं। श्री शर्मा अपने चर्चित चित्रों के माध्यम से फोटोग्राफी की बारीकियां सिखायेंगे। 

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।