इंदौर। एडिशनल डीसीपी, मुख्यालय इंदौर श्रीमती सीमा अलावा को पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त हुई है। श्रीमती अलावा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के सामाजिक विज्ञान संकाय के महिला अध्ययन विभाग में शोधरत थीं। उनके शोध कार्य “चैलेंजेस ऑफ पुलिस पर्सनल एट वर्क प्लेस: ए स्टडी फ्रॉम जेंडर पर्सपेक्टिव” (कार्यस्थल पर पुलिस कर्मियों की चुनौतियाँ: लैंगिक परिप्रेक्ष्य से एक अध्ययन) को वर्ष 2024 की डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई।

उनका शोध मुख्य रूप से पुलिस विभाग में कार्यरत महिला और पुरुष कर्मियों द्वारा कार्यस्थल पर झेली जाने वाली चुनौतियों पर केंद्रित रहा। इसमें कार्यस्थल पर होने वाले भेदभाव, मानसिक दबाव, कार्य–जीवन संतुलन और लैंगिक असमानताओं का गहन विश्लेषण किया गया।

यह अध्ययन पुलिस बल की कार्यसंस्कृति को बेहतर ढंग से समझने में सहायक होगा और साथ ही नीति-निर्माताओं के लिए एक अधिक समावेशी एवं संवेदनशील कार्य वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।