डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने संभाला मानव अधिकार आयोग सदस्य का पद

भोपाल, 03 अक्टूबर 2025। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल में आज डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने सदस्य पद का कार्यभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण अवसर पर आयोग के पुलिस उप महानिरीक्षक (डी.आई.जी.), उप सचिव, पुलिस अधीक्षक सहित समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय, भोपाल के वरिष्ठ अधिकारीगण और कर्मचारियों ने भी आयोग कार्यालय पहुँचकर डॉ. सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. अवधेश प्रताप सिंह के आयोग से जुड़ने को लेकर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की और आशा जताई कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से मानव अधिकारों की रक्षा और संवर्धन की दिशा में आयोग को नई ऊर्जा मिलेगी।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।