भोपाल, 22 मार्च। मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीधी कलेक्टर और गुना पुलिस अधीक्षक के पदों पर परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी (2012 बैच) को स्थानांतरित करते हुए उन्हें सह आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश राज्य सांख्यिकी आयोग (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर विकास मिश्रा (2013 बैच) को सीधी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी (2017 बैच) का स्थानांतरण कर उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह हितिका वासल (2017 बैच) को गुना जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

दोनों आदेश 22 मार्च 2026 को जारी किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।