दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर का आयोजन, छात्रों को प्रशस्ति पत्र व नगद राशि प्रदान

इंदौर: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर, इंदौर द्वारा रविवार को एरोड्रम रोड स्थित ऑरेंज पैराडाइज होटल में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, भगवान की तस्वीर, पचरंगी दुपट्टा एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष सतीश जैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसमुख गांधी एवं राकेश विनायका उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि जैन समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही मंच देने की। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा का श्रीफल, पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम में कुमारी परिधि (पुत्री अजय जैन) को ‘निःशंक अवार्ड’ एवं मास्टर हर्षिल (पुत्र पीयूष जैन) को ‘विद्यासागर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। वहीं, समाज एवं फेडरेशन की ओर से ग्रुप अध्यक्ष सतीश जैन को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में नवीन गोधा, आर.के. जैन, राकेश एवं अखिलेश सिंघई, सुनील जैन, अरविंद दिवाकर, ओमप्रकाश जैन, पी.सी. जैन, संजय जैन, हर्ष जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं आचार्य श्री जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। संचालन ग्रुप के सचिव संतोष जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन ने व्यक्त किया।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।